JAMTARA : जामताड़ा परिसदन में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने नाला विधानसभा और जामताड़ा जिले में संचालित विकास कार्यों को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कल्याण, आपूर्ति ,भू – अर्जन, पेयजल एवं स्वच्छता, पथ ,विद्युत, खनन, डीएमएफटी ,समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, योजना, खेल, जेएसएलपीएस, सिंचाई, विशेष प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग ,भवन, लघु सिंचाई सहित तकनीकी एवं गैर तकनीकी विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान कई विभागों में खामियां पाई गई। वैसे विभागों के पदाधिकारी को फटकार लगाया गया और समय पर बेहतर तरीके से कार्य को पूरा करने के लिए कहा गया। वहीं भवन प्रमंडल का कार्य धीमा होने पर कार्यपालक अभियंता को फटकार लगाई।
वहीं मीडिया को बताए की राज्य सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर सभी विभागों के पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक किया गया। उन्होंने कहा कि बारी-बारी से सभी विभागों में संचालित विकास योजनाओं की जानकारी ली गई।जिस विभाग का कार्य समय पर नहीं हुआ है उस विषय पर चर्चा की गई और किस कारण से कार्य समय पर पूरा नहीं हुआ उसका भी समाधान के लिए चर्चा की गई। मौके पर जामताड़ा उपायुक्त कुमुद सहाय, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपार समता श्रीमती पूनम कश्यप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।







