DHANBAD : धनबाद पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बलियापुर से झरिया की ओर आ रही पिकअप वैन से करीब 9 केजी गंजा बरामद किया है। सिंदरी अंचल के एसडीपीओ भूपेंद्र रावत ने तीसरा थाना में प्रेस वार्ता कर बताया की वरीय पुलिस अधिक्षक को मिली गुप्त सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में तीसरा थाना और घनुवाडीह ओपी की पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग लगाया गया, जिस दौरान घनुवाड़ीह ओपी क्षेत्र के 6 नंबर के समीप पुलिस को देख पिकअप वैन को चालक छोड़ कर फरार होने लगा पुलिस ने चालक का पीछा किया लेकिन पकड़ में नहीं आया। इधर पिकअप वैन का जांच किया गया तो चालक के सीट के नीचे काला पलास्टिक में भूरा रंग का पैकेट में 9 केजी 350 ग्राम गांजा पाया गया जिसकी कीमत एक लाख से ऊपर बताई जाती है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही पिकअप संख्या JH10AV0728 को भी जब्त कर लिया गया।


बताया गया की मामले में जांच पड़ताल कर पिकअप किसका है और कहां से गांजा लाकर कहां खपाया जा रहा है का पता लगाया जा रहा है, मामले में चालक और वहन पर मामला दर्ज किया गया है।







