DHANBAD : राजनीति के संत कहे जाने वाले को पूर्व सांसद स्वर्गीय एके राय की रविवार को धनबाद कोयलांचल में पांचवी पुण्यतिथि मनाई गई। धनबाद के गांधी सेवा सदन में बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की ओर से एके राय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर धनबाद सांसद की पत्नी सावित्री देवी सहित समिति के कई लोग उपस्थित थे।

वही बलियापुर और गोविंदपुर में मासस और किसान संग्राम समिति की ओर से भी स्वर्गीय राय दा की तस्वीर पुस्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सिंदरी विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद महतो, मासस के केंद्रीय सचिव चंद्रदेव महतो के अलावा सैकड़ों लोगों ने राय दा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर विभिन्न श्रमिक संगठनों व समाजसेवियों ने भी राय दा को श्रद्धांजलि दी।

वही मासस के केन्द्रीय सचिव चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो ने राय दा के जीवन व कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए उन्होनें कहा कि सही मायने में मजदूरों का कोई मसीहा थे तो वह राय दा थे। वे मजदूरों की समस्याओं व दर्द को भलीभांति जानते थे। मजदूरों व किसानों के हित में वे हमेशा खड़े रहते थे। मजदूरों के लिए कई बार आंदोलन भी किए। सांसद रहते हुए भी सादगी जीवन गुजारते थे। हम सभी को उनके विचारधारा पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। ताकि आने वाली पीढ़ी उनके रास्ते पर चल सके। श्रद्धांजलि देनेवालों में किसान संग्राम समिति बलियापुर पार्टी कार्यालय में मासस के केंद्रीय सचिव चंद्रदेव महतो, प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो, सुबोल मलिक,देवाशीष पांडे, वरिष्ठ नेता हीरालाल महतो, सपन महतो,काशीनाथ मंडल, शीतल दत्ता, विजय राम, युधिष्ठिर महतो, रोहित महतो, सहित कई लोगों ने उपस्थित होकर राय दा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि दिए। वहीं
गोविंदपुर मासस कार्यालय में भी कई संगठन के लोगों ने राय दा को श्रद्धांजलि अर्पित किए।







