DHANBAD : धनबाद में कतरास के रामकनाली ओपी क्षेत्र में कोयले के अवैध कारोबार के खिलाफ रामकानली पुलिस और सीआईएसएफ ने संयुक्त छापेमारी कर माइंस से कोयला निकालकर तस्करी के लिए बोरी में भर कर रखा हुआ करीब 40 टन कोयला जब्त किया है।


रामकनाली ओपी को सूचना मिली थी कि बीसीसीएल एरिया 04 के अम्बे माइनिंग आउटसोर्सिंग कोल माइंस से रात के अंधेरे में अवैध तरीके से कोयला निकालकर समीप में ही भंडारण किया जा रहा है।सूचना के आधार पर रामकनाली ओपी प्रभारी मंगल कुजूर ने स्थानीय सीआईएसएफ के साथ उक्त स्थल पर छापेमारी की जहां से कोयला जब्त कर बीसीसीएल को सुपुर्द कर दिया गया। ओपी प्रभारी मंगल कुजूर ने कहा की सूचना पर छापेमारी कर 40 टन कोयला जब्त किया गया कोयला तस्करो की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी किसी भी स्थिति में कोयले के अवैध कारोबार को पनपने नही दिया जायेगा ।







