Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home पश्चिम बंगाल

झारखंड में छपे 90 लाख रुपए के अवैध लॉटरी टिकट को आसनसोल पुलिस ने किया जब्त, दो गिरफ्तार, ऑटो जब्त

khabar24 by khabar24
July 22, 2024
in पश्चिम बंगाल
0
झारखंड में छपे 90 लाख रुपए के अवैध लॉटरी टिकट को आसनसोल पुलिस ने किया जब्त, दो गिरफ्तार, ऑटो जब्त
0
SHARES
45
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

ASANSOL: आसनसोल साउथ थाना व जहांगीरी मोहल्ला पुलिस फाड़ी को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब उन्होनें गुप्त सुचना के आधार पर संयुक्त रूप से काली पहाड़ी मोड़ पर नाका चेकिंग के दौरान एक ऑटो में करीब 9 बोरा में भरा झारखंड का अवैध लॉटरी टिकट बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने दो आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की माने तो लॉटरी टिकट की संख्या कुल 9 लाख है, जिसकी अनुमानित क़ीमत बाजार में करीब 90 लाख रूपये है। फिलहाल पुलिस इस धंधे से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रहीं है।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया की यह लॉटरी टिकट झारखंड से ट्रेन के माध्यम से आसनसोल लाया जा रहा था। पुलिस को सुचना मिली थी की आसनसोल रेलवे स्टेशन से अवैध लॉटरी टिकट का एक बड़ा खेप पाण्डेश्वर ले जाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने काली पहाड़ी मोड़ पर नाका चेकिंग लगा दी। इसके अलावा आसनसोल रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस नजर बनाए हुई थी। लेकिन अवैध लॉटरी धंधेबाजों को इसकी भनक लग गई थी। वें आसनसोल रेलवे स्टेशन पर पुलिस को चकमा देकर एक ऑटो पर अवैध लॉटरीयो से भरी बोरियों को लोड कर दिया और पाण्डेश्वर की ओर रवाना हो गये।

लेकिन पुलिस भी उनके पीछे सायें की तरह लगी हुई थी। जैसे ही अवैध लॉटरीयों से लदी ऑटो लेकर लॉटरी धंधेबाज काली पहाड़ी मोड़ पहुंचे, पहले से ही ताक में बैठी पुलिस ने उनको धर दबोचा और ऑटो की तलाशी शुरू कर दी। ऑटो से पुलिस ने नौ बोरे में भरी टिकट के साथ दो लोगों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की अगर मानें तो कुल्टी में भी अवैध लॉटरीयों को लेकर चल रही कार्रवाई में भारी पैमाने पर कुल्टी पुलिस ने अवैध लॉटरी बरामद किया है।

पुलिस यह अनुमान लगा रही है की झारखंड में अवैध लॉटरी को लेकर झारखंड पुलिस द्वारा लगाई गई लगाम के बाद अवैध लॉटरी तस्करों ने आसनसोल को अपना सुरक्षित स्थान बना लिया है। जहां से वह झारखंड की अवैध लॉटरीयों की टिकट को पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में खपाने का काम कर रहे हैं। झारखंड की इस अवैध लॉटरी के धंधे में कुछ सफेदपोश लोग भी जुड़े हैं, जिनकी मदद से तस्कर झारखंड की इन अवैध लॉटरीयों की टिकट को बंगाल में जमकर खपा रहे हैं। वहीं चंद पैसों की लालच में आकर लॉटरी विक्रेता भी पश्चिम बंगाल की भोली भाली जनता को ना चाहकर भी अपने पापी पेट के लिये बेवकूफ बनाकर उनको करोड़पति बनाने का सपना दिखाकर ठगने का काम कर रही है। जिनको पुलिस तलाश रही है।

Previous Post

रामकानकी ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पुलिस और CISF ने की संयुक्त कार्रवाई, 40 टन अवैध कोयला जब्त

Next Post

भागलपुर में पहली सोमवारी को नहाने आए 4 दोस्त डूबे, तीन की मौत, एक लापता

khabar24

khabar24

Next Post
भागलपुर में पहली सोमवारी को नहाने आए 4 दोस्त डूबे, तीन की मौत, एक लापता

भागलपुर में पहली सोमवारी को नहाने आए 4 दोस्त डूबे, तीन की मौत, एक लापता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English