BHAGALPUR – (भागलपुर): भागलपुर के नवगछिया में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। सावन की पहली सोमवारी को गंगा स्नान करने आए चार दोस्त गंगा में डूब गए। हालांकि लोगों ने गंगा में डूबता देख तीन दोस्तों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तीनों युवकों का शव लोगों ने गंगा से बाहर निकाल लिया है, वहीं एक अभी भी लापता है। जिसकी खोजबीन जारी है।

बताया जाता है की चारों युवक नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला का रहने वाले थे। सोमवारी को लेकर सभी मथुरापुर जहाज घाट पर गंगा स्नान करने आये थे। घाट पर पहुंचते ही चारों युवकों ने गंगा में छलांग लगा दी। पानी का बहाव तेज होने के कारण चारों डूबने लगे और चारों तेज बहाव में बह गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन के बाद तीन युवकों का शव निकाल लिया, जबकि एक युवक अभी भी लापता है। मौके पर SDRF की टीम पहुंच युवक की खोज कर रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया है और लापता युवक की गंगा में तलाश की जा रही है। इधर सूचना के बाद अंचला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए है। सोमवार की सुबह 4 दोस्त गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे थे तभी हादसा हुआ है. इस हादसे के बाद लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने समय रहते बैरिकेड नहीं किया, जिसके कारण ये बड़ा हादसा हो गया।
गोताखोरों की मदद से तीन शव नदी से निकाल कर परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि लापता युवक की खोजबीन जारी है। मृतक नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला के रहने वाले थे। मृतक के साथियों ने बताया कि नवगछिया नया टोला गांव से 11 युवक गंगा स्नान के लिए मधुरापुर गंगा जहाज घाट आये थे। गहरे पानी में जाने की वजह से 10 बच्चे डूबने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से 6 बच्चों को बचा लिया गया। जबकि इस हादसे में चार बच्चे की मौत हो गई।







