DHANBAD : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के द्वितीय दिन 9544 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें 1740 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। फोकस स्कीम के 4005 आवेदनों में 230 तथा बेनिफिशियरी ओरिएंटेड स्कीम के 2844 में 159 आवेदन निष्पादित किए गए। वहीं 1223 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। जबकि 128 शिकायतों का निवारण ऑन द स्पॉट किया गया।
सरकार की फोकस स्कीम में अबुआ आवास योजना के 3222, सर्वजन पेंशन 331, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 143, जाति 100, आवासीय 95 व आय प्रमाण पत्र के 114 आवेदन प्राप्त हुए।
इसमें अबुआ आवास योजना के 75, सर्वजन पेंशन 43, जाति प्रमाण पत्र के 39, आवासीय 30 व आय प्रमाण पत्र के 43 आवेदनों को निष्पादित किया गया।
वहीं बेनेफिशरी ओरिएंटेड स्कीम में वृद्धा पेंशन के 415, विधवा पेंशन 45, दिव्यांगजन पेंशन 24, आयुष्यमान कार्ड 170, सामुदायिक व व्यक्तिगत वन पट्टा के एक-एक तथा 2188 अन्य आवेदन प्राप्त हुए।
इसमें वृद्धा पेंशन के 22, विधवा पेंशन 16, दिव्यांगजन पेंशन 1, आयुष्यमान कार्ड के 103 तथा 17 अन्य आवेदन निष्पादित किए गए।
शिकायत निवारण में राजस्व अभिलेखों में संशोधन के 47, आय प्रमाण पत्र 4, जन्म प्रमाणपत्र 43, मृत्यु प्रमाणपत्र में संशोधन 4, आधार कार्ड में संशोधन 140, राशन कार्ड में संशोधन के लिए 1163 तथा बिजली सम्बन्धी समस्या के 29 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें जन्म प्रमाणपत्र 21, आधार कार्ड में संशोधन के 96, राशन कार्ड में संशोधन के 10 तथा बिजली संबंधी समस्या के एक आवेदन को निष्पादित किया गया।
शिविरों के दौरान ऑन द स्पॉट परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। जिसमें 15 लैमिनेटेड जाति प्रमाण पत्र, 8 छात्र/छात्राओं के बीच साईकिल क्रय हेतु प्रतीकात्मक चेक तथा 1200 एसएचजी / कलस्टर सदस्यों की बीच आइडेंटी कार्ड का वितरण किया गया।







