
DHANBAD : आंगनबाड़ी सेविका – सहायिका अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई हैं। जिसे लेकर आज जिले भर से सेविका-सहायिका,धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन में शामिल हुईं। सेविका-सहायिकाओं
ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।
आंगनबाड़ी सेविकाओं की मांग है कि विभाग की ओर से जारी सेवा शर्त नियमावली में आवश्यक संशोधन करते हुए समय पर मानदेय वार्षिक वृद्धि का लाभ दिया जाए। नियमित वेतनमान लागू किया जाय। सहायक अध्यापक के तर्ज पर सेविका सहायिकाओं के लिए मानदेय का प्रावधान किया जाए। बकाया मानदेय का केंद्रीय एवं राज्य के अंश का भुगतान एक साथ प्रति माह नियमित समय पर किया जाए। वही धरना कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा भी पहुंचकर अपना समर्थन दिया और कहा कि इनकी मांगे काफी पुरानी है। नवरात्र के समय में भी महिला सड़क पर बैठी है। भाजपा की सरकार बनेगी तो इनकी मांगे जरूर पूरा करेंगे।







