DHANBAD : JBKSS / JLKM पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने आज धनबाद सर्किट हाउस में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की है। दूसरी लिस्ट में जयराम महतो ने 14 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इससे पहले जयराम महतो ने 6 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। धनबाद सर्किट हाऊस जयराम महतो ने प्रेस वार्ता में कहा कि पूरी कमेटी से विचार विमर्श के बाद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है अभी तक कुल 20 प्रत्याशी की लिस्ट जारी की गई है बहुत जल्द ही सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

कहा कि झारखंड में जेएलकेएम पार्टी लगभग 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी साथ ही स्पष्ट किया कि हम नई पार्टी हैं किसी अन्य पार्टी से कोई गठबंधन नहीं होगा। वही जयराम महतो के द्वारा जैसे ही प्रत्याशियों की घोषणा की गई पार्टी के कई नेता विरोध करने लगे। सिंदरी से एक दावेदार शंकर महतो ने कहा की ऐसी प्रत्याशी की घोषणा की गई जो पार्टी विरोधी काम कर रही है। कहा कि टुंडी सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में भी प्रत्याशी की घोषणा का विरोध किया जा रहा है। प्रत्याशी के दावेदारों ने कहा कि हम लोग शुरू से पार्टी को खून पसीने से खींचे हैं, निस्वार्थ भाव से काम किए हैं और अब बाहरी प्रत्याशी को लाकर घोषणा की जा रही है। अगर पार्टी अध्यक्ष हम लोगों की मांगों को नहीं सुनते हैं तो हम लोग पार्टी से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। इससे साफ है की जयराम महतो के लिए आगे का डगर आसान नहीं होगा।








