Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

14 अक्टूबर की सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष, रावण दहन कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे दंडाधिकारी

khabar24 by khabar24
October 11, 2024
in झारखंड, धनबाद, बड़ी खबर
0
14 अक्टूबर की सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष, रावण दहन कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे दंडाधिकारी
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 2311217, 2311807, 112 एवं 100

DHANBAD : दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) पीयूष सिन्हा ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी ज़ोन में बांटा है। सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी 31 थाना व 22 ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही रावण दहन कार्यक्रम स्थल पर भी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष 10 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से 14 अक्टूबर के सुबह 6 बजे तक कार्यरत रहेगा। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0326 – 2311217, 0326 – 2311807, 112 एवं 100 है।

सभी 31 थाना व 23 ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पुर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलखडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी, खरखरी, भाटडीह एवं पंचेत ओपी के लिए पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

वहीं धनबाद थाना, बैंक मोड़, सरायढेला, घनसार, केंदुआडीह, लोयाबाद, जोगता, पुटकी, झरिया, जोरापोखर, तिसरा, सिंदरी, निरसा, चिरकुंडा, गोविंदपुर, बरवाअड्डा, टुंडी, बाघमारा, महुदा, तोपचांची, हरिहरपुर एवं कतरास थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

रावण दहन कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे दंडाधिकारी

रावण दहन कार्यक्रम के दौरान बरवाअड्डा, बलियापुर, सिंदरी, हरिहरपुर, गौशाला, भूली, मालकेरा (कतरास) तथा सुदामडीह थाना क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

लगातार भ्रमणशील रहेगा पुलिस का मोटरसाइकिल दस्ता

दुर्गा पूजा के अवसर पर पुलिस का मोटरसाइकिल दस्ता भी लगातार भ्रमणशील रहेगा। मोटरसाइकिल दस्ता सरायढेला थाना मोड़ से स्टील गेट तक, पार्क मार्केट से झारखंड मैदान तक, बैंक मोड़ बिरसा चौक से धनसार मोड़ तक तथा बैंक मोड़ बिरसा चौक से मटकुरिया चेक पोस्ट तक लगातार चार-चार के ग्रुप में भ्रमणशील रहेगा।

Previous Post

JBKSS के जयराम महतो ने जारी किया प्रत्याशियो की दूसरी टिस्ट, पार्टी के कई नेताओं जताया विरोध

Next Post

JMM अल्पसंख्यक मोर्चा का 13 को देवली में सभा, कई बड़े नेता होंगे शामिल

khabar24

khabar24

Next Post
JMM अल्पसंख्यक मोर्चा का 13 को देवली में सभा, कई बड़े नेता होंगे शामिल

JMM अल्पसंख्यक मोर्चा का 13 को देवली में सभा, कई बड़े नेता होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English