झारखंड में कभी भी विधानसभा चुनाव की घोसाना हो सकती है। जिसे लेकर राजनीतिक दल अपनी तैयारी में जुट गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से धनबाद के देवली मैदान में आगामी 13 अक्टूवर महासभा का आयोजन होना है जिसकी तैयारी सुरु कर दी गई हैं।

इसे लेकर जिला अध्यक्ष लख्खी सोरेन और महासचिव मन्नू आलम ने जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता में बताया की जेएमएम की और से सभी जिलों में अल्पसंख्यक मोर्चा, छात्र मोर्चा, युवा मोर्चा, बुद्धिजीवी मोर्चा सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत धनबाद में भी अल्पसंख्यक मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम 13 अक्टूवर को देवली मैदान में आयोजित होगा इसमें मुख्य रूप से मंत्री हफीजुल हसन, अल्पसंख्यक आयोज के सरफराज अहमद समेत कई केंद्रीय नेता उपस्थित रहेंगे। कहा की कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है, कार्यक्रम में भारी भीड़ होगी। साथ ही कहा की कार्यक्रम में हेमंत सोरेन के कार्यकाल में हुए कार्यों को रखा जाएगा। साथ ही मन्नू आलम ने कहा की किसी के द्वारा कार्यक्रम से पहले ‘जंगलपुर का परिवार’ के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर मुझे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है इसकी सूचना एसएसपी को दी गई है। पुलिस वैसे लोगो पर जल्द कार्रवाई करे। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के सिराज अंसारी और बिलाल अंसारी भी उपस्थित थे।







