DHANBAD : SNMMCH में इलाजरत 47 वर्षीय गणेश रजक नामक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजन इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतक का पुत्र भोला रजक का कहना है कि उनके पिता गणेश रजक के सीने में फोड़ा हो गया था। पिछले शनिवार को ही इलाज के लिए SNMMCH में भर्ती कराया गया था। आज उनका एक्सरे होना था इसी बीच इंजेक्शन देने के बाद उन्हें उलटी होने लगी और फिर उन्होंने दम तोड़ दिया। भोला रजक ने अपने पिता के मृत्यु की वजह इलाज में लापरवाही बताया है। मृतक गणेश रजक पूर्वी टुंडी के रहनेवाले थे।







