DHANBAD : धनबाद जिले में सरकारी लाइसेंस प्राप्त शराब दुकानों में ओवर प्राइजिंग धड़ल्ले से तो जारी है ही, अब यहां नकली शराब भी धड़ल्ले से बेची जा रही है। झरिया के बोरागढ़ ओपी अंतर्गत एक सरकारी शराब दुकान में ऐसा ही मामला सामने आया है। वहां के कर्मी खुलेआम सरकारी लाइसेंसी प्राप्त शराब दुकान से ही नकली शराब रखकर बेच रहे थे। इस मामले को स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ा गया जिसपर जमकर हंगामा किया और दुकान के खिलाफ जिला प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की।

बोडरागढ़ का कन्हैया सिंह ने कहा कि शराब पीने पर पेट में जलन देने लगा तब हमें कुछ शक हुआ वही भूतगढ़िया अजय कुमार सिंह ने बताया कि बोरागढ़ सरकारी विदेशी शराब दुकान से रॉयल चैलेंज का हाफ शराब लिया देखने से ही लग रहा था कि नकली है। अब असली शराब के साथ नकली शराब भी बेखौफ होकर कर्मी बेच रहे है। उत्पाद विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं होने से ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ गया है। जिसकी सूचना बोरागढ़ ओपी ओर उत्पाद विभाग को दिया।

सूचना पाकर उत्पाद विभाग के अधिकारी जॉय हेंब्रम पहुंचे और शराब दुकान में जांच किया। जॉय हेंब्रम ने नकली शराब बोतल जब्त कर अपने साथ जांच के लिए ले गए। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगा कहा सरकारी लाइसेंस प्राप्त शराब दुकानों से जबरन ग्राहकों से प्रिंट रेट से अधिक वसूला जा रहा है कई बार हमें भी सूचना मिली है और सूचना मिलने के बाद कार्रवाई किया गया। अगर कोई शराब दुकान प्रिंट रेट से अधिक पैसा वसूल रहा था तो शिकायत करें कार्रवाई किया जाएगा।
वही सूत्रों कि माने तो जिले में सरकारी लाइसेंस प्राप्त शराब दुकानों में जबरन ग्राहकों से 10 से 40 रुपए तक अधिक वसूली किया जा रहा है। बीयर के प्रति बोतल पर 10 रुपए, व्हिस्की के क्वाटर पर 10, हाफ पर 20 और फूल पर 40 रुपए प्रिंट रेट से अधिक वसूला जा रहा है।







