DHANBAD : धनबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने आज नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी सह SDM राजेश कुमार के समझ नामांकन पत्र दाखिल किया।इस दौरान धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह साथ रहे। नामांकन के लिए विधायक राज सिन्हा अपने समर्थकों के साथ झमाझम बारिश में भीगते हुए समाहरणालय पहुंचे।








