
DHANBAD: बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रोहित यादव ने आज अपना नामांकन दाखिल किया है। इससे पहले रोहित यादव कतरास से जन समर्थन यात्रा में सैकड़ो समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचे जहां बाघमारा ने निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं नॉमिनेशन के बाद मीडिया से बात करते हुए रोहित यादव ने कहा कि बाघमारा में दो की लड़ाई में विकास ठप है। हम बाघमारा का विकास करेंगे, लोगो को रोजगार देंगे, भयमुक्त वातारण देंगे। साथ ही कहा हमारी किसी से कोई टक्कर नहीं है मेरी जीत सुनिश्चित है। बता दे कि रोहित यादव राष्ट्रीय जनता दल से एक महा पूर्व ही कांग्रेस पार्टी का दामन थामे थे, उन्हें उम्मीद थी कि बाघमारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाएगी लेकिन कांग्रेस ने एक बार फिर से जलेश्वर महतो को प्रत्याशी बनाया और रोहित यादव को टिकट नहीं मिला जिससे रोहित यादव निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए मैदान में कूदे हैं।







