DHANBAD: टुंडी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विकास महतो ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान उनके साथ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय, पूर्व सांसद पीएन सिंह मौजूद थे।
नामांकन करने के बाद विकास महतो ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि टुंडी विकास के मामले में काफी पिछड़ा है। पानी बिजली सड़क जैसे ज्वलंत मुद्दे के साथ पलायन, विस्थापन जैसे बड़े मुद्दे भी हैं। वर्तमान में विधायक रहे मथुरा प्रसाद महतो ने टुंडी के विकास के मुद्दे पर कोई काम नहीं किया। जनता इसी सोच के साथ अपना जनप्रतिनिधि चुनती है कि उनके क्षेत्र का विकास हो उन्हें सभी मुलभुत सुविधाएं मिल सके,उन्होंने कहा भाजपा ने मेरे ऊपर विश्वास जताया है निश्चित तौर पर टुंडी की जनता का आशीर्वाद मिलेगा और टुंडी में विकास महतो विकास को गति देने का काम करेंगे।
मौके पर डॉ. रवींद्र राय ने कहा कि विकास महतो भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष है, जिला परिषद सदस्य हैं, एक कर्मठ नेता है, टुंडी की जनता इस बार बदलाव करेगी और विकास महतो को विकास करने का मौका देगी। वही वर्तमान विधायक मथुरा प्रसाद महतो के बारे में कहा कि वह मेरे अच्छे मित्र हैं लेकिन उन्हें अब युवा को मौका देना चाहिए।







