DHANBAD : धनबाद विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार अजय दुबे ने मंगलवार को अपना नॉमिनेशन किया है। नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात कुछ नहीं हो सकती है कि हमें जिसने जनप्रतिनिधि बनाया, उसे चुनाव के बाद भूल जाते हैं, अगर यहां की जनता हमें अपना आशीर्वाद देती है तो सभी मूलभूत समस्याओं का हम समाधान करेंगे। वर्तमान में स्टेशन से बैंक मोड़ जाने के लिए लोगों को सोचना पड़ता है। उन्होंने कहा कि निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक कार्य किया गया होता तो शायद आज यह समस्या उत्पन्न नहीं होती। बात दे कि कांग्रेस पार्टी नॉमिनेशन की तारीख खत्म होने से मात्र एक दिन पहले धनबाद से अजय दुबे को प्रत्याशी घोषित की है। वही नामांकन के दौरान धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह सहित कई नेता उपस्थित थे।







