Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home Uncategorized

राज को धनबाद की देव तुल्य जनता देगी आशीर्वाद, रिकॉर्ड मतों से होंगे विजई : सांसद

khabar24 by khabar24
November 3, 2024
in Uncategorized, झारखंड, धनबाद
0
राज को धनबाद की देव तुल्य जनता देगी आशीर्वाद, रिकॉर्ड मतों से होंगे विजई : सांसद
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

प्रधानमंत्री 10 नवंबर को आ सकते है चंदनकियारी

DHANBAD : रविवार को धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने धनबाद विधानसभा भाजपा कार्यालय हाउसिंग कॉलोनी में प्रेस वार्ता कर बताया कि धनबाद के भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा 10 वर्षों से अपने क्षेत्र की जनता के लिए सुख दुख में खड़े रहे है।भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा को धनबाद की एक – एक जनता जानती हैं और राज सिन्हा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।सांसद ढुल्लू महतो ने धनबाद की जनता से अपील किया कि धनबाद के भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा को सभी का आशीर्वाद मिलेगा और रिकॉर्ड मतों से विजई होंगे। कहा कि झारखंड में पूरी बहुमत से सरकार बनने जा रहा है इसमें कोई संशय नहीं है। जनता ने जेएमएम और कांग्रेस के कार्यकाल को देखा है सिर्फ और सिर्फ भय दहशत अपराध को गठबंधन ने बढ़ावा दिया है।

पीएम मोदी का कार्यक्रम 10 नवम्बर को चंदनकियारी में

वही कहा कि अभीतक के तय कार्यक्रम के अनुसार दस नवंबर को चंदनक्यारी में पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके अलावे जेपी नड्डा, योगी, शाह के भी धनबाद में कार्यक्रम संभावित हैं।

कांग्रेस ने किसे प्रत्याशी बनाया है हम जानते नहीं

वही कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज कसते हुए सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने किसको प्रत्याशी बनाया है, आज तक हम नहीं जानते है। कहा कि भाजपा प्रत्याशी के सामने कांग्रेस को प्रत्याशी ही नहीं मिल पा रहा था।अब पता नहीं कांग्रेस ने किसे अपना उम्मीदवार बनाया है मैं उनका नाम नहीं जानता हूं।

धनबाद लोकसभा के सभी छह सीट पर रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे

धनबाद लोकसभा के सभी छह सीट पर भाजपा के प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा टुंडी और सिंदरी में भी मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा रघुवर दास की बहु, चंपाई सोरेन के पुत्र और मेरे बड़े भाई को भाजपा से टिकट दिया जाना यह कोई परिवारवाद की परिपाटी नहीं है। उनके भाई शत्रुघ्न महतो 20 साल भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्त्ता के रूप में बाघमारा की जनता का सेवा किया उसी के फलस्वरूप उन्हें पार्टी ने टिकट देकर बाघमारा से प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस जेएमएम द्वारा लगातार केंद्र पर 1 लाख 36 हजार करोड़ का बकाया राशि रिलीज नहीं करने के आरोपों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि हाल ही में नितिन गडकरी का यह बयान भी आ चूका है कि झारखण्ड की सरकार विकास के कार्यों पर ध्यान दे केंद्र पैसा देने के लिए बैठी है पर हेमंत सरकार को विकास कार्यों से कोई लेना देना नहीं यह सरकार केवल झारखण्ड को लूटने में लगी है। मंइंया सम्मान योजना जल्द बाजी में लाया गया ताकि चुनाव में जनता को गुमहराह किया जा सके।

वही इस प्रेस वार्ता में सांसद ढुल्लू महतो, धनबाद विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा, सुनील पासवान, सत्येंद्र मिश्रा, मानस प्रसून के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous Post

जनसंपर्क के दौरान राज सिन्हा ने चंद्रशेखर अग्रवाल, मन्नान मलिक से की मुलाकात

Next Post

प्रत्याशियों को रखना होगा नॉमिनेशन से रिजल्ट तक का अकाउंट अपडेट

khabar24

khabar24

Next Post
प्रत्याशियों को रखना होगा नॉमिनेशन से रिजल्ट तक का अकाउंट अपडेट

प्रत्याशियों को रखना होगा नॉमिनेशन से रिजल्ट तक का अकाउंट अपडेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English