DHANBAD : धनबाद के निरसा के केलियासोल इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता के पक्ष में मंगलवार को फिल्म अभिनेता सह भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। तभी मंच पर आने के क्रम में मिथुन दा के जेब कट गए, उच्चकों ने पर्स उड़ा लिया। मंच पर चढ़ते ही जब उनको एहसास हुआ तो तब मिथुन दा ने मंच से कहा कि पर्स में जरूरी कागजात है इसलिए पर्स लौटा दें , लेकिन पर्स नहीं मिला। सीने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

मिथुन चक्रवर्ती का स्वागत भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता, मन्नू तिवारी समेत अन्य भाजपाइयों ने किया। सभा स्थल मंच पर पहुंचते ही भाजपाइयों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। मिथुन चक्रवर्ती ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को पांच साल दीजिये, फिर चमत्कार देखिये. भाजपा जो कहती है, वह करती है। निरसा से भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता को जिताएंगे तो वे आपकी हर समस्याओं का समाधान करेंगे। कहा भाजपा जीतती है, तो निरसा दोबारा आकर समारोह करुंगा। कुछ फिल्मी डायलॉग भी बोलूंगा और आपलोगों के साथ मिलकर जमकर डांस भी करूंगा।







