DHANBAD : सिंदरी विधानसभा के बलियापुर में भाकपा माले के प्रत्याशी चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो के समर्थन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने हुंकार भरी। सभा का आयोजन बलियापुर हवाई पट्टी पर हुआ, जहां समर्थको की भारी भीड़ थी। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों की भलाई के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें किसानों का कर्ज माफ करना और बिजली बिल माफ करना शामिल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ता था, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में किसानों को राहत दी गई है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया और “मईया सम्मान योजना” के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर में इस योजना की अगली किस्त जारी की जाएगी, जिससे महिलाओं को और आर्थिक सहायता मिलेगी। कहा मोदी सरकार ने कोरोना में ऐसा इंजेक्शन की लोगो को हार्ट अटैक हो रहा है।

वही भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने घुसपैठी के आरोप पर कहा कि सीमा की सुरक्षा केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, और अगर घुसपैठ हो रही है तो इसके लिए केंद्र दोषी है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह केवल हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर लोगों को बांटने का काम कर रही है। उनके अनुसार, भाजपा की राजनीति लोगों को बांटने और वोट बटोरने तक सीमित है।
वही सिंदरी से भाकपा माले प्रत्याशी चंद्रदेव महतो ने कहा कि इस बार परिवर्तन सिंदरी की जनता परिवर्तन के मूड है फिर लाल झंडा का कब्जा होगा। सभा को लेकर कहा, आज की सभा पूरी तरह से सफल रही,इससे एक माहौल तैयार हुआ जो जीत की ओर जाती है। कहा कि हम यहां से जीते तो सिंदरी खाद कारखाना सहित अन्य उद्योगों में स्थानीय को रोजगार मिलेगा।







