DHANBAD: बाघमारा से निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव आज महुदा, मुरलीडीह,और भाटडीह में तूफानी जनसंपर्क किया इस क्रम में भाटडीह में एक नुक्कड़ सभा में शामिल हुए जहां निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव का लोगों ने गर्म जोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा और कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर दर्जनों कार्यकर्ता रोहित यादव पर विश्वास जताते हुए उनसे जुड़े। सभी का निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव ने माला पहनकर स्वागत किया। सभा के संबोधन में रोहित यादव अपनी जीत के प्रति काफी अस्वस्थ दिखे। कहा कि इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रत्याशी को यहां की जनता नकार चुकी है।

वही मीडिया से बात करते हुए रोहित यादव ने कहा कि हमें पूरे बाघमारा में अपार समर्थन मिल रहा है। ढुल्लू महतो के भाई शत्रुघ्न महतो भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर कहा कि उन्हें 20000 से 25000 वोट मिलेगा जबकि कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो को जनता पूरी तरह से नकार चुकी है। भाजपा भी परिवारवाद कर रही है। विधानसभा में ढुल्लू महतो के भाई को टिकट दिया गया होनेवाले निगम चुनाव में उनकी पत्नी को टिकट दिया जाएगा। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो को लेकर कहा कि उनको जनता से कोई मतलब नहीं रहता है वे पूरे 5 साल घर में रहते हैं सिर्फ चुनाव में घर से बाहर निकलते हैं। उनका जमानत भी नहीं बच पाएगा।







