DHANBAD (धनबाद): सांसद ढुल्लू महतो अब नया कार्यालय धनबाद के जगजीवन नगर में होगा। जिसका रविवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। सबसे पहले विधिवत पूजा पाठ के बाद मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व सांसद सांसद पशुपतिनाथ सिंह और सांसद ढुल्लु महतो के द्वारा कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

मौके पर बाघमारा विधायक शरद महतो, जिला अध्यक्ष महानगर, श्रवण राय, पूर्व जिला अध्यक्ष हरी प्रकाश लाटा उपस्थिति हुऐ। इस दौरान सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि से धनबाद लोकसभा अंतर्गत, धनबाद के चार विधानसभा क्षेत्र धनबाद, झरिया, सिंदरी और निरसा क्षेत्र का किया संचालन होगा जायेगा जबकि अन्य दो विधानसभा क्षेत्र बोकारों और चांदनकियारी के लिए जल्द ही बोकारों में सांसद कार्यालय खुलेगा। साथ ही सांसद ने कहा की धनबाद में कार्यालय खोलने से जनता से सिधा संपर्क रहेगा और जनता की हर समस्या का समाधान होगा सांसद कार्यालय, इस उद्घाटन के अवसर धनबाद विधायक को छोड़ भारी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहें।







