प्रधानमंत्री के विकसित भारत लक्ष्य में संस्थान का है महत्वपूर्ण योगदान :राज्यपाल
महिलाएं भी माइनिंग के क्षेत्र में आगे आये: राज्यपाल
DHANBAD (धनबाद): जिले का सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आइआइटी आइएसएम का आज 99 साल हो गया है।संस्थान अपना 99वा स्थापना दिवस मनाया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष गंगवार शिरकत किये।आईआईटी आइएसएम पहुँचने पर जिला प्रशासन ने राज्यपाल को गॉड ऑफ ऑनर दिया।IIT ISM के डायरेक्टर प्रो0 सुकुमार मिश्रा,डिप्टी डायरेक्टर प्रो0 धीरज कुमार,डीसी माधवी मिश्रा,एसपी ग्रामीण कपिल चौधरी राज्यपाल का स्वागत किये।समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अलावे विशिष्ट अतिथि में कोल इण्डिया के चेयरमैन पीएम प्रसाद एवं दुर्गापुर बर्नपुर सेल निदेशल विजिंदर प्रताप सिंह उपस्थित हुए।समारोह में संस्थान के समस्त फेकेल्टी, स्टूडेंट्स एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।वही राज्यपाल ने पूर्ववर्ती छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।संस्थान ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
वही राज्यपाल ने कहा कि देश के आजादी के पहले से ऐसे संस्थान देश की विकास के लिये कार्य कर रहा है।माइनिंग के क्षेत्र में महिलाएं भी आगे आये।आइआइटी आइएसएम के 99वा स्थापना दिवस में आकर अच्छा लगा है।संस्थान को इसके लिये बहुत बहुत बधाई है।उनके पुत्र रुड़की आईआईटी में पढ़ रहे है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में आईआईटी आइएसएम का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।माइनिंग में संस्थान अपना योगदान दे रही है।सभी अच्छे से अपनी पढ़ाई करे।
आईआईटी आइएसएम की स्थापना 9 दिसंबर 1926 को हुई थी संस्थान स्थापना के 100वें साल में कर रहा प्रवेश कर रहा है।







