धनबाद में दो दिन के अंदर दूसरी फायरिंग की घटना से व्यवसायियों में दहशत

Dhanbad : (धनबाद): जिले में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ उनके पुलिस का कोई भय नहीं है। अपराधी फायरिंग जैसी घटना की अंजाम देकर फरार हो जाते है। दो दिन के अंदर दूसरी फायरिंग की घटना से व्यवसायियों में दहशत माहोल है। ताजा घटना शुक्रवार शाम करीब 6:30 का है बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्मीडीह के समीप छड़, सीमेंट के कारोबारी चेतन महतो को गोली मार दी है। उनको दो गोली लगी है जिसका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही घटना के बाद मेजर के नाम एक लेटर जारी कर घटना की जिम्मेवारी लेने की बात सामने आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार दो अज्ञात अपराधी अपाची बाइक पर सवार होकर आए और व्यवसाई चेतन महतो पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटनास्थल पर ही चेतन महतो घायल होकर गिर पड़े जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर घटना की सूचना पर बरवाअड्डा थाना पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंच कर गहनता से घटना की जांच पड़ताल में जुट गए है।







