DHANBAD (धनबाद): कुरकुरे और मुढ़ी के बोरी में अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहे एक ट्रक को गोबिंदपुर पुलिस ने जब्त किया है। साथ ही चालक बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर सिटी एसपी अजीत कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गोविंदपुर पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए लगभग 50 लाख रुपए की अंग्रेजी अवैध शराब को जब्त किया है।

कहा कि पश्चिम बंगाल से उतर प्रदेश जा रही ट्रक संख्या BR 01GE 1552 को पकडा गया जिसकी जांच करने पर पुलिस के होश उड़ गए। ट्रक में लोड कुरकुरे और मुढ़ी की बोरी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छुपाया गया था जिसमें इंपिरियल ब्लू, ओन्ली फॉर सेल पंजाब लिखा हुआ अंग्रेजी शराब मिला है जिसमें 375 ML इंपिरियल ब्लू 225 पेटी, 350 ML 46 पेटी, 180 ML 24 पेटी। कुल 995 पेटी, साथ ही 12 बोरी आशीर्वाद मुड़ी और 81 बोरी सफेद कुरकुरे खाद्य पदार्थ बरामद किया गया।







