DHANBAD (धनबाद): ठंड आते ही सड़क हादसे में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। सोमवार की सुबह फिर एक बार NH 19 बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड बीएसएस पेट्रोल पंप के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे 15 वर्षीय छात्र अब्दुल मदीन अंसारी और उसका मौसा घायल हो गया दोनो को आनन फानन धनबाद के SNMMCH अस्पताल ले गया जहां 15 वर्षीय छात्र अब्दुल मदीन अंसारी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके मौसा का इलाज चल रहा है। मृतक छात्र गोविन्दपुर के फकीरडीह का रहने वाला था जो आज सुबह अपने मौसा के साथ राजगंज से धनबाद कोर्ट आ रहा था। बताया जाता है कि बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के NH 19 बीएसएस पेट्रोल पंप के सामने एक पिकअप वाहन ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दोनों बाइक सवार गिर गए हैं जिसमें लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई, साथ ही पुलिस भी पहुंच गई जिसके बाद दिनों को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में छात्र की मौत हो गई, मृतक कक्षा 7वीं का छात्र था। इधर सुचना पाकर उनके परिजन SNMMCH पहुंचे। अस्पताल पहुंचे जहां परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।







