DHANBAD (धनबाद): धनबाद में गोली बारी की घटना अब आम बात होते जा रही है। धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधरा पेट्रोल पंप के समीप खड़ी एक ट्रक के चालक और सह चालक को अपराधियों ने गोली मार दिया। गोली चालक के हाथ और पैर में लगी जबकि सहचालक के पैर में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा होने लगे तब तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए।
इधर घायल चालक और खलासी को धनबाद शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इनका इलाज चल रहा है वहीं सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है। ट्रक चालक उमाशंकर सिंह और उपचालक नीतीश कुमार बक्सर बिहार का रहनेवाला है। घटना को लेकर उमाशंकर सिंह ने बताया कि बीसीसीएल के कुसुंडा कोलियरी साइडिंग पर कोयला लोड करने जा रहे थे तभी अज्ञात तीन युवक आए और खैनी मांग तब हमने कहा कि हम खैनी खाते है। जिसपर वे लो गेट पकड़कर चढ़ गए और गोली चलाने लगे जिसमें हमें और खलासी दोनों की गोली लगी है। गोली चलते ही वे लोग बाइक से फरार हो गए। वही केंदुआडीह थाना प्रभारी अनवर हुसैन ने कहा कि गोली चली है चालक, खलासी को गोली लगी है जांच पड़ताल चल रही है अपराधी जल्द
घटना को लेकर माना जा रहा है कि अपराधी गाड़ी से लूट – पाट के लिए आया होगा लेकिन मौका नहीं मिला होगा तो दहशत फैलाने के नियत से फायरिंग कर दिया होगा।







