DHANBAD (धनबाद): साल का पहला दिन भी धनबाद के लिए अच्छा नहीं रहा। बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर में एक युवक रवि कुमार राय की हत्या कर शव को नाले में फेंकने का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बैंक मोड़ थाना का घेराव किया साथ ही थाना के सामने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया, वही लोगो का भारी बवाल देख पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ा।

बताया जाता है कि मृतक रवि कुमार, विकास नगर के कोयला कारोबारी पप्पू मंडल के पास काम करता था हर दिन की तरह बीती रात में उसके घर गया था सुबह नहीं लौटा जिसके बाद नाले में शव मिलने की सूचना लोगो ने देखा तब उसकी पहचान रवि कुमार के रूप में किया गया। ऐसे घटना के बाद पुलिस ने मनईटांड़ निवासी आकाश शर्मा की गिरफ्तार की है। लेकिन घटना के सूचना पर भी पप्पू मंडल या घर के कोई भी सदस्य नहीं आए जिससे कई तरह की आशंका जताई जा रही है।

वही मृतक के परिजन और दर्जनों महिला – पुरुष बैंक मोड़ थाना पहुंचे और हत्या के विरोध में थाना के समीप ही आगजनी कर सड़क जाम कर दिया, थाना में घुसकर पकड़े गए आकाश को सौंपने के मांग करने लगे, पुलिस के साथ उलझ गए जिससे देखते ही देखते भारी बवाल होने लगा, सड़क भी जाम हो गया। जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करने पड़ा, पुलिस ने लाठी चार्ज कर लोगो को खदेड़ा, जिसमे एक महिला बेहोश होकर गिर गई तो कई लोगों को चोटे आई है।इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजा दिया है।

मृतक युवक के भाई विवेक कुमार राय और उसके पिता ने कहा हैं कि रवि की हत्या की गई है वे प्रतिदिन की तरह रात में गया लेकिन सुबह नहीं आया, खोज बिन पर नाले में शव पड़ा देखा गया। कहा कि हत्या की लिखित शिकायत पुलिस को दिया तो मेरे आवेदन तक को नहीं लिया गया तब लोग आक्रोशित हो गए। कहा कि पुलिस हत्या के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करे करे।








