DHANBAD (धनबाद): राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल युनिवर्सिटी (बीबीएमकेयू) में जागरूकता मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी तथा पुलिस उपाधीक्षक यातायात अरविंद कुमार सिंह, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार के द्वारा सबसे पहले बच्चों और शिक्षकों के साथ मिलकर जागरूकता मार्च किया। तत्पश्चात शहीद दिवस के अवसर पर 2 मिनट का मौन रखा गया।
इसके बाद छात्रों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गई। मौके पर बीबीएमकेयू के वायस चांसलर, सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनिल कुमार, रोड इंजिनियरिंग एनालिस्ट अमरेश कुमार, आईटी देवेंद्र कुमार एवं पुलिस कर्मी मौजूद थे।







