
DHANBAD (धनबाद): निरसा थाना क्षेत्र के सिंदरी मोड़ में निरसा SDPO रजत मणिक बाखला के निर्देश पर निरसा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर लाखों रुपए की लॉटरी टिकट और 25000 नगद जब्त किया हैं। जबकि लॉटरी विक्रेता अनिल शर्मा को भी पुलिस गिरफ्तार की है। जिससे थाने में पूछताछ की जा रही है।
निरसा क्षेत्र में काफी दिनों से अवैध लॉटरी का कारोबार चल रहा है। निरसा चौक में कई दिनों से खुलेआम लॉटरी टिकट बिक्री किया जा रहा है। जिसमें, आम गरीब, मजदूर को लालच देकर लॉटरी टिकट बेचा जाता है। जिससे लॉटरी खरीदने वाले का पैसा लूट रहा है। वही लॉटरी बेचने वाला मालामाल हो रहा है।सबसे बड़ी बात है कि लॉटरी भी पूरी तरह से डब्ल्यूकेट होती है, जिसकी छपाई भी लोकला स्तर पर की जाती है। बताया जाता है कि निरसा में भी लॉटरी की छपाई की जा रही है जिसका मुख्य सरगना है आनंद साव,शंकर साव, पिंटू साव, अमित साव, गुरुपदो रवानी, किशोर साव, दयामय है जो निरसा बाजार का रहने वाला है। इसमें गुरुदेव रवानी पंडरा मोड का रहने वाला है। वही रिमोन बर्नीज पंडरा गांव बंगाल पड़ा निरसा का रहने वाला है।
बता दे कि निरसा में अवैध लॉटरी टिकट कारोबार में करीब 40 50 लोग शामिल है। जो खुलेआम लॉटरी टिकट बेचते हैं इन्हें पुलिस प्रशासन का कोई भय नहीं होता है। ये लोग खुलकर बोलते है कि हमलोग पुलिस प्रशासन को मैनेज कर के लॉटरी बेचते हैं। अब पुलिस को दरकार है पूरे गिरोह पर नकेल कसने की ताकि ये गोरख धंधा बंद हो सके। साथ ही गरीब लूटने से बच सके।







