धनबाद कोयलांचल में एक तरफ लोग नए साल में पिकनिक स्थलों पर्यटन स्थल पिकनिक मनाने परिवार जनों के साथ पंहुच रहे है।मंदिरों पंहुच साल का पहला दिन अपने और अपनों के लिये प्रार्थना कर रहे है। वही खुलेआम मुर्गा लड़ाई में स्टेबाजी जुआ का खेल चल रहा है।
बरोरा थाना क्षेत्र के माथाबांध बिच्छू पहाड़ी में मुर्गा लड़ाई के नाम पर लाखों रुपये की सटाबाजी, जुआ का खेल दिन के उजाले में साल के पहले दिन आयोजित किया गया।इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिये बकायदे जन जागृती युवा क्लब माथाबांध बस्ती का एक रसीद छपवाया गया।इसका इंट्री फी 300 रुपये रखा गया है।चुकी दो मुर्गा की लड़ाई होगा तो 2 रसीद लेना है।यानी 600 रुपये एक जोड़ा। सट्टेबाजी जुआ स्थल पर हजारो लोग पहुचे।यानी एक दिन में लाखों रुपये की आमदनी निरीह प्राणी की जान लेकर किया गया है।
वही मुर्गा लड़ाते लड़ाते यहाँ आदमी एक दूसरे से भीड़ गये।जमकर मारपीट की घटना हुई। एक तरफ जुआ सटाबाजी दूसरी तरफ मारपीट की घटना हुई।लेकिन पुलिस इस स्थल पर कार्रवाई करने की कोई पहल नही की। जुआ स्थल से थाना की दूरी महज 4 किलोमीटर है।लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही करने से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे है। बताया जाता है कि मुर्गा लड़ाई के नाम पर लाखों का सटाबाजी,जुआ का संचालन बाघमारा विधायक ढुलू महतो के करीबी द्वारा किया जा रहा है।







