DHANBAD : धनबाद कोर्ट ने सम्पति विवाद में जमीन घर मालिक के पक्ष में फैसला सुनाते हुए भाड़े में लगे 5 दुकानों को खाली करने का आदेश दिया।कोर्ट के आदेश पर मजिस्ट्रेट और धनबाद सदर पुलिस के साथ जमीन मालिक हीरापुर पहुँचा।5 दुकानों को खाली करा मजिस्ट्रेट के उपस्थिति में सील किया गया।हालांकि दुकान भाड़े में लिए दुकानदारो ने जमकर हंगामा किया। जिससे पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।महिला पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा।

वही जमीन मालिक भगवान सिंह ने कहा कि 2019 से कोर्ट में मामला चल रहा था।साल 2000 में प्रॉपर्टी खरीदे थे।दुकान में पहले से भाड़ेदार था।भाड़ा मांगने व बढ़ोतरी करने की बात पर उलझ गया।जिसके बाद कोर्ट में केस चला।कोर्ट ने 5 दुकान खाली करने का आदेश दिया।जिसके बाद आज सील किया जा रहा है।अभी भी 6 दुकान कब्जा में भाड़ेदार रखे हुए है।इसे लेकर सिविल में मामला चल रहा है।







