Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home झारखंड

DC, SSP ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा पर रहेगा विशेष ध्यान

khabar24 by khabar24
October 22, 2025
in झारखंड, धनबाद, बड़ी खबर
0
DC, SSP ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा पर रहेगा विशेष ध्यान
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

DHANBAD : धनबाद आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने धनबाद जिला अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त एवं एसएसपी बेकारबांध तालाब, पम्पू तालाब, मनईटॉड छठ तालाब, राजा तालाब झरिया, दामोदर नदी लालबंगला सिंदरी, मोहलबनी घाट, विकास नगर तालाब,  समेत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पूजा से पहले सफाई और जमीन का समतलीकरण पूरी तरह से किया जाए और कचरा नदी व तालाब से तुरंत हटाया जाए। लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं सुरक्षा के लिए छठ घाटों में आवश्कता अनुसार गहरे पानी वाले हिस्सों में बैरिकेडिंग की गई है, ताकि बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षित रहें और किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अलावा गोताखोरों की टीम तथा मेडिकल की टीम भी घाटों पर तैनात रहेगी। साथ ही छठव्रतियों से अपील की कि वे पूजा के दौरान बच्चों को असुरक्षित और गहरे पानी वाले हिस्सों में जाने से रोके। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि छठ पर्व शांतिपूर्ण, स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं, परंतु सतर्कता और संयम भी उतने ही आवश्यक हैं। छठ पर्व के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, घाटों पर स्वच्छता बनाए रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न घाटों पर उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों से संवाद किया। घाटों पर स्थानीय प्रबंधों की जानकारी ली और सभी समितियों से कहा कि वे प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करें।

वही एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि छठ घाटों पर साफ-सुथरा और सुरक्षित माहौल बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एसडीएम राजेश कुमार, डीएसपी लॉ एंड आर्डर नौशाद आलम, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार , सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, सहायक नगर आयुक्त प्रसून्न कौशिक, सिंदरी डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

न्यायालय ने जमीन, घर मालिक के पक्ष में सुनाया फैसला,5 दुकान सील, जमकर हुआ हंगामा

Next Post

बलियापुर पुलिस की बड़ी सफलता, दो शातिर चोर गिरफ्तार, छह चोरी कांडों का खुलासा, सीटी एसपी ने किया प्रेस कांफ्रेंस

khabar24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English