DHANBAD : (धनबाद )चर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में कोर्ट का फैसला अगले छह दिसंबर तक के लिए टल गया है. कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि छह दिसंबर मुकरर्र की है । 27 अप्रैल 2011 को मटकुरिया में बीसीसीएल के आवासों को अतिक्रमण मुक्त कराने गए पुलिस बल के साथ आंदोलन कारियों की हिंसक झड़प हुईं थी. इस मामले में पुलिस ने 38 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था.14 साल से कोर्ट में चल रहे इस मामले पर जिला एवं सत्र न्यायधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने छह नवंबर को दोनों पक्ष की बहस सुनने के बाद फैसले की तारीख 20 नवंबर निर्धारित की थी.अदालत ने सभी आरोपियों को सशरीर अदालत में उपस्थित रहने का आदेश दिया था. आज सभी आरोपी कोर्ट में उपस्थित हुए थे. अदालत ने अब सुनवाई की अगली तिथि छह दिसंबर तय कर दी है. इस केस के अभियुक्तों ने बताया कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है. उन्हें न्याय जरूर मिलेगा.
27 अप्रैल 2011 को मटकुरिया में बीसीसीएल के आवासों को अतिक्रमण से मुक्त कराने गए पुलिस बल के साथ आंदोलनकारियों की हिंसक झड़प हुई थी। घटना में तत्कालीन एसपी रविकांत धान जख्मी हो गए थे। वहीं विकास सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। तत्कालीन एसडीओ जॉर्ज कुमार के लिखित प्रतिवेदन पर पुलिस ने बैंक मोड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की थी। अनुसंधान के बाद पुलिस ने 38 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान पूर्व मंत्री बच्चा सिंह, पूर्व मंत्री ओपी लाल, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह, उदय सिंह, अशोक यादव की मौत हो गई, जबकि दिलीप कुमार को भगोड़ा घोषित कर दिया गया। अब सभी को छह दिसंबर का इन्तेजार है.ज़ब कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी.







