Dhanbad:झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से उनके आवास पर मिले। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को झारखंड में पार्टी को मजबूत करने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने जल्द झारखंड आने का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी लोकसभा चुनाव में जदयू की दावेदारी पेश किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले को लेकर जल्द ही एन.डी.ए के नेताओं से बात करेंगे।प्रतिनिधि मंडल में राज्यसभा सांसद खीरू महतो के साथ धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, जदयू मुख्यालय प्रभारी सह प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार,प्रदेश के नेता मधुकर सिंह,प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह,प्रदेश महासचिव आर. के. मंडल,अशोक दास मौजूद थे। वार्ता के दौरान पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मौजूद थे।







