Dhanbad: ईडी के बुलावे पर शनिवार को करीबी विनोद सिंह, साहेबगंज डीसी रामनिवास यादव और सांसद धीरज साहू ईडी ऑफिस पहुंचे हैं। इन सभी से ईडी की टीम ने पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पहले भी ईडी ने आर्किटेक्ट विनोद सिंह को समन भेज कर नौ फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस समन पर हाजिर होने पर ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की थी पूछताछ के दौरान विनोद सिंह से उनकी और पारिवारिक सदस्यों की आमदनी और संपत्ति से संबंधित सवाल पूछे गये इसके अलावा उसके मोबाइल से निकाले गये व्हाट्सऐप मैसेज को दिखा कर सवाल किये गये। विनोद सिंह ने व्हाट्सऐप मैसेज से जुड़े कुछ सवालों के जवाब दिये. जबकि कुछ को टालने की कोशिश की। जिस तरह से ईडी इन सभी से पूछताछ कर रही हैं पुर्व मुख्यंत्री हेमंत सोरेन की मुस्किले बढ़ सकती है।







