Dhanbad: झरिया कतरास मोड़ सिंह नगर के समीप आज एक बार फिर हाइवा की चपेट में आकर एक 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई जिससे आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर झरिया – केंदुया सड़क को बाधित कर दिया साथ ही दर्जनों हाइवा वाहन में जमकर तोड़ फोड़ किया गया पत्थरबाजी पत्थरबाजी में पुलिस कर्मी को भी चोट लगी है, जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा है। घटना को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है। बताया जाता है की युवक अपनी बहन को स्कूल छोड़ कर बाइक से लोट रहा था तभी घटना घटी । एक सप्ताह में ये दूसरी घटना से लोगो में काफी आक्रोश देखा गया। बता दे की बीसीसीएल के एरिया 9 राजापुर प्रियोजना से वास्ताकोला से सैकड़ो हाइवा बीएनआर साइडिंग जाती है, हाइवा तेज रफ्तार और अनियमित तरीके से चलने के कारण लगातार दुर्घटना होती है जिसमे अब तक कई लोगो की जान चली गई है।







