Ranchi : जेएसएससी पेपर लीक मामले में रांची पुलिस की एसआईटी ने कार्रवाई की है. एसआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए झारखंड विधानसभा के एक अवर सचिव समेत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई कागजातों के साथ-साथ ब्लैंक चेक भी बरामद किये गये हैं. जानकारी के मुताबिक मामले की जांच कर रही एसआईटी को झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो. शमीम के बारे में यह पुख्ता जानकारी मिली थी कि वह और उसके दो बेटे पेपर लीक मामले में संलिप्त हैं. जिसके बाद एसआईटी उनपर लगातार नजर रखे हुए थी. सूचना कन्फर्म होने पर एसआईटी ने शमीम के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान शमीम के ठिकानों से कई अभ्यर्थियों के द्वारा दिये गए ब्लैंक चेक, दर्जनों एडमिट कार्ड के साथ-साथ कई मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं.







