Dhanbad : धनबाद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग की बड़ी कार्रवाई की गई। जीएसटी विभाग की छापेमारी कारोबारी श्याम शर्मा के ठिकानों पर की है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे धनबाद पहुंची जीएसटी विभाग की टीम गोविन्दपुर और बरवाअड्डा स्थित श्याम शर्मा के टीएमटी फैक्ट्री, दफ्तर, फ्लावर मिल और आवास पर छापेमारी कर कागजातों को खंगाली, श्याम शर्मा के कारोबार से जेएमएम नेता अमितेश सहाय भी जुड़े हुए है। अमितेश सहाय झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नजदीकी भी बताए जाते है। छापेमारी 8 घंटे तक चली जिसमे कई अहम कागजात विभाग की टीम ने जब्त किया है।







